फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वास मत से पहले चौंका सकता है मांझी का नया प्लान

Mon, 16 Feb 2015 05:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री और जीतनराम मांझी और जेडीयू नेता नीतीश कुमार के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष में 20 फरवरी को रोचक मोड़ आ सकता है। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा में 20 फरवरी को होने वाले विश्वास मत से पहले जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
विज्ञापन


फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 20 फरवरी को बिहार विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विश्वास मत प्रस्ताव पर बहस तो होगी, लेकिन मतदान की नौबत शायद न आए और मांझी इस्तीफा दे दें। हालांकि इस्तीफा देने से पहले मांझी का जो संबोधन होगा उसमें वह नीतीश घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मांझी इस भाषण में नीतीश पर इस बात को लेकर भी कटाक्ष कर सकते हैं कि उन्होंने उन्हें रबर स्टैंप की तरह प्रयोग करने की कोशिश की और ऐसा नहीं कर पाए तो उन्हें सीएम पद से ही हटाने की चाल चलनी शुरु कर दी। मांझी नीतीश पर महादलित का अपमान करने का आरोप भी लगा सकते हैं। वहीं बिहार भाजपा इस मामले पर खुद को अलग रखने की रणनीति पर काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा मांझी का इस्तीफा?

20 फरवरी को बिहार सरकार का बजट सत्र शुरू हो रहा है जिसमें राज्यपाल को दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधन करेंगे। इस संबोधन के बाद जेडीयू की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।

अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष और विपक्ष में दोनों सदनों पर बहस होती है और बहस के बाद मुख्यमंत्री का संबोधन होता है। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद अविश्वास प्रस्ताव में मतदान की प्रक्रिया होती है। लेकिन माना जा रहा है कि मांझी मतदान से पहले ही अपने त्यागपत्र का ऐलान कर सकते हैं।

वहीं मांझी के हटने से महादलित वोटबैंक खोने के भय से नीतीश कुमार को दो उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति करनी पड़ सकती है।

नीतीश के मुख्यमंत्री बनने के बाद लालू प्रसाद यादव की बेटी मीशा भारती को उप-मुख्यमंत्री बनाया जा सकता हैं वहीं दलित चेहरा को शामिल करते हुए रमईराम को भी उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें