फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना की मेयर ने मोदी को कहा हिटलर, पड़ी फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसूस सत्र में विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए कमर कस चुकी भाजपा फिलहाल संसद के बाहर ही अपनों के निशाने पर है। शिवसेना की पार्षद और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की मेयर स्नेहल अंबेकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर से करके पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
विज्ञापन


एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में मेयर स्नेहल ने कहा, 'मैं मोदी के खुद पर भरोसा रखकर काम करने के तरीके की प्रशंसक हूं, लेकिन कई मायने में उनके कामकाज का तरीका हिटलर की तरह है।’

स्नेहल अंबेकर भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना से हैं और मुंबई की पहली दलित महिला मेयर चुनी गई हैं। उनके इस बयान के बाद भाजपा और शिवसेना दोनों ही विपक्ष के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना ने लगाई फटकार

43 वर्षीय मेयर स्नेहल ने कहा कि जब एक व्यक्ति के हाथ में शक्ति होती है तो ऐसा होना स्वाभाविक है। स्नेहल ने साक्षात्कार में अपनी तुलना मुख्यमंत्री से की और कहा कि उन्हें भी लाल बत्ती मिलनी चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि मेयर को हमेशा आपातकाल जैसी स्थिति में काम करना पड़ता है।

इस मामले में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने उन्हें जमकर फटकार लगाई है। आदित्य ठाकरे ने उन्हें मीडिया से बात नहीं करने की चेतावनी दी है।

हालांकि अंबेकर को मामले में शिवसेना की डांट पड़ने के बाद अभी तक भाजपा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने मेयर के बयान को लेकर भाजपा को आत्ममंथन की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हम कह रहे थे तो सरकार नहीं मान रही थी, अब उन्हें सहयोगी पार्टी की बात सुननी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें