फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सौ राहुल नहीं कर सकते अकेले मोदी का मुकाबला'

Mon, 01 Jun 2015 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के खिलाफ लगातार हमलावर रुख अपनाती आ रही शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर प्रशंसा की है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर प्रहार किया है। संपादकीय में लिखा है कि 100 राहुल भी अगर आ जाएं,तो मोदी की महालहर के सामने टिक नहीं पाएंगे।
विज्ञापन


राहुल के सूटबूट वाली सरकार की टिप्पणी पर चुटकी लेते हुए लिखा है कि सूटकेस की तूलना में सूटबूट वाली सरकार अच्छी है। संपादकीय में शिवसेना ने लिखा है कि 56 दिन की रहस्यमयी छुट्टी के बाद राहुल गांधी के व्यवहार और बोलचाल में काफी अंतर आया है। राहुल हिलने-डुलने और बोलने लगे हैं।

इससे अगर कांग्रेस पार्टी में चैतन्य का झरना बहने लगा है,तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। लेकिन, सवाल यह है कि क्या यह मोदी महालहर के सामने टिकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली में सूटकेस इधर से उधर किस तरह घुमाए

शिवसेना के मुताबिक,मोदी ने राहुल की सूटबूट की टिप्पणी पर अच्छा जवाब दिया है। शिवसेना ने लिखा है कि इससे तो कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने जिन सूटकेसों को छुपा कर रखा होगा,वह भी थर्रा उठे होंगे। मोदी ने राहुल की सूटबूट की टिप्पणी के जवाब में कहा था कि सूटकेस की सरकार से तो अच्छी सूटबूट की सरकार है।

शिवसेना ने आगे लिखा है कि पैसों से लबालब भरे सूटकेस दिल्ली में इधर से उधर किस तरह घुमाए जाते थे, यह पूरी दुनिया जानती है। मोदी की तारीफ करते हुए लिखा है कि एक साल में मोदी ने जो निर्णय लिए हैं, उससे दुनिया में देश की शान बढ़ी है और इसके चलते कांग्रेस की बोलती बंद हो गई है।

शिवसेना ने भूमि अधिग्रहण बिल पर भी कांग्रेस की खिंचाई की है। लिखा है कि कांग्रेस नेता अहमद पटेल को कब से किसानों की चिंता होने लगी। किसानों की सबसे ज्यादा दुर्दशा सूटकेस शासन में हुई,यह अहमद पटेल से ज्यादा कौन जान सकता है। आज वैश्विक आर्थिक मंच पर सूटबूट वाले आत्मविश्वास के साथ टहल रहे हैं और इसका लाभ देश को ही मिल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें