फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ राजधानी में ही हैं चकाचक सड़कें

Mon, 12 Jan 2015 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हंसा रिसर्च के सर्वे में शामिल लखनऊ ही एक मात्र ऐसा शहर है, जिसकी सड़कों की तारीफ की गई है। शहर के 62 फीसदी प्रतिभागी सड़कों की हालत से अतिसंतुष्ट हैं। महज सात फीसदी प्रतिभागियों को ही सड़कों से शिकायत है।
विज्ञापन


31 फीसदी ऐसे हैं, जो सड़कों की हालत से न बहुत संतुष्ट हैं और न बहुत असंतुष्ट। सर्वे में शामिल लोगों से सड़कों पर गड्ढे, पीक ऑवर में ट्रैफिक, सफाई, रोशनी और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी सवाल पूछे गए।

लखनऊ की सड़कों को सभी पैमानों पर अव्वल नंबर मिले। प्रतिभागियों ने लखनऊ की सड़कों को लगभग गड्ढामुक्त बताया और उन्हें 10 में से 6.2 अंक दिए। पीक ऑवर में ट्रैफिक के मामले में लखनऊ की हालत बेहतर है। उसे 10 में से 6.5 अंक मिले हैं।
विज्ञापन


सड़कों की स्वच्छता के मामले में भी उसे 10 में से 6.8 अंक मिले हैं। रोशनी और सुरक्षा के लिए बने डिवाइडर्स और ट्रैफिक के साइन बोर्ड के लिए उसे 10 में से क्रमशः 7.2 और 6.4 अंक दिए गए।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें