कहते हैं जोड़ियां ऊपर वाला तय करता है। इंसान चाहे जितनी मुखालफत कर ले लेकिन दो इंसानों को जब ऊपर वाला एक करना चाहता है तो वे एक होकर ही रहते हैं। ऐसा ही वाकया मुगलपुरा थाने में पेश आया जब थाने में दो प्रेमियों का निकाह पढ़ाया गया।
मुगलपुरा थाना क्षेत्र में मोहल्ला बरवलान निवासी हसीन जहां पुत्री तस्सदुक हुसैन शुक्रवार को देर रात अपने प्रेमी मोहम्मद उस्मान पुत्र मुनव्वर हुसैन के साथ मुगलपुरा थाने पहुंची। युवती के साथ पास पड़ोस के कुछ लोग भी थे।
युवती ने इंस्पेक्टर मुगलपुरा से कहा कि वह बालिग है और उस्मान से प्यार करती है। उसी से शादी करना चाहती है लेकिन उस्मान के विकलांग होने की वजह से उसके पिता व बाकी परिजन इस निकाह के लिए तैयार नहीं हैं।