फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कम दहेज से नाखुश सास ने बहू पर डाला तेजाब

Sat, 25 Jul 2015 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांठ (मुरादाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के कांठ में दहेज के लिए विवाहिता पर तेजाब डाल दिया। वह बुरी तरह झुलस गई। हालत बिगड़ी तो ससुराल वाले उसे पाकबड़ा थाना क्षेत्र में फेंक गए। शुक्रवार की शाम तक मायके वाले विवाहिता को थानों में लिए घूम रहे थे। लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो पाई थी। पीड़ा से कराह रही इस बेटी के जख्मों पर शाम तक न तो मरहम ही लग पाया था और न ही उसे कोई दवा ही मिल पाई थी।
विज्ञापन


छजलैट के गांव बीबीपुर निवासी शमीम ने अपनी बेटी तंजीम की शादी तीन साल पहले अमरोहा जनपद के थाना रजबपुर के गांव नूरपुर तुगलकाबाद निवासी इस्लाम के बेटे इमरान से किया था। शमीम ने ने कहा कि ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं हुए।

आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले तंजीम को दहेज कम लाने का ताना देकर परेशान करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट होने लगी। कई बार समझाने का प्रयास किया। लेकिन हालात नहीं बदले। पिछले कई दिन से भी उसे पीटा जा रहा था। उसे एक कमरे में बंद करके कई दिन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सास ने बहू पर डाला तेजाब

आरोप है कि शुक्रवार को ससुरालियों ने उसे पीटा। सबके सामने सास ने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। हाल बिगड़ी तो ससुराल वाले उसे पाकबड़ा के पास फेंक गए। तंजीम जैसे तैसे पाकबड़ा में अपने फूफा के घर पहुंची। पता लगने पर मायके वाले भी पाकबड़ा पहुंचे। वह तंजीम को लेकर महिला थाने पहुंचे।

मामला थाना छजलैट का होने की बात कहकर वहां से टरका दिया गया। शाम को मायके वाले तेजाब से झुलसी बेटी को लेकर छजलैट आए। छजलैट पुलिस को भी उस पर रहम नहीं आया। छजलैट पुलिस ने घटनास्थल रजबपुर का बताकर वहां भेज दिया। देर शाम मायके वाले रजबपुर के लिए चले गए।

तेजाब की पीड़ा से कराह रही गर्भवती बेटी को मायके वाले तीन-तीन थानों में लिए घूमते रहे। लेकिन उन्हें देर शाम तक कहीं से भी राहत नहीं मिल पाई। पुलिस को उस पर इतना भी रहम नहीं आया कि वह उसके जख्मों पर मरहम लगवा देती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें