फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप कुमार पर बयान देकर पलटे शाहनवाज हुसैन

Thu, 05 Nov 2015 01:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में बढ़ रही असहिष्णुता पर शाहरुख खान के बयान के बाद देश की राजनीति में गर्माहट कुछ ज्यादा ही आ गई है। वहीं शाहरुख खान के इस बयान पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति शुरु कर दी है।
विज्ञापन


दोनों पार्टियों में चल रही छीटाकशी के दौरान कांग्रेस का जवाब देने आए शाहनवाज हुसैन ने ऐसा बयान दिया जिस पर उन्हें सफाई तक देनी पड़ गई।

उऩ्होंने कहा था कि कि कांग्रेस के राज में अभिनेता युसुफ खान को अपना नाम बदल कर दिलीप कुमार रखना पड़ा था। अभी कम से कम ऐसा माहौल तो नहीं है और लोग अपना सही नाम लिख रहे हैं।
विज्ञापन

अब दी सफाई

वहीं आज अपने बयान पर सफाई देते हुए शाहनावज ने कहा कि उन्होंने अपने बयान में सिर्फ दिलीप कुमार का ही नाम नहीं लिया बल्कि और भी कलाकारों का नाम लिया था।

उन्होंने यह भी कहा कि उस दौर में मधुबाला ने अपना नाम बदल कर महजबीन बानो रख लिया था लेकिन आपको बताते चले कि महजबीन बानो, मीना कुमारी का असली नाम था वहीं मधुबाला का असल नाम मुमताज जेहन था।

शाहरुख खान ने अपने जन्म दिन पर कहा था कि देश में असहिष्‍णुता तेजी से बढ़ी है, जिसके बाद वे बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गए। भाजपा महासचिव ने उन्हें देशद्रोही कहा और सांसद आदित्यनाथ ने उनकी तुलना आतंकी हाफीज सईद से कर डाली। भाजपा की एक अन्य सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि शाहरुख खान को ईडी ने नोटिस दिया, जिसके बाद उन्हें देश असहिष्‍णु लगने लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें