फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल के पैसे मांगे तो पेट्रोल पंप के मालिक समेत दो को मारी गोली

Thu, 05 Nov 2015 01:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा में बुधवार देर शाम बाइक में पेट्रोल भराने के बाद रुपये मांगने पर बदमाशों ने पंप मालिक राघवेंद्र सिंह (45) और उनके मित्र निर्भय सिंह (32) को गोली मार दी।
विज्ञापन


तमंचे की बट से सेल्समैन सोनू श्रीवास्तव (35) पर भी प्रहार किया। तीनों लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से पंप मालिक समेत दो को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने मामले की छानबीन की।

अंतू थाना क्षेत्र के बैजलपुर निवासी राघवेंद्र सिंह उर्फ बब्बन सिंह का आसपुर देवसरा के सारडीह में पेट्रोल पंप है। बुधवार को वह अपने पेट्रोल पंप पर गए थे। उसके साथ दोस्त निर्भय उर्फ डब्बू सिंह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने से खून से लथपथ हुए दोनों, इलाहाबाद रेफर

देर शाम करीब साढ़े सात बजे के करीब दो युवक बाइक से पेट्रोल भराने पहुंचे। सेल्समैन सोनू श्रीवास्तव ने बाइक में पेट्रोल दिया। टंकी बंद करने के बाद बाइक सवार युवकों से सेल्समैन ने रुपये मांगे। यह सुनते ही पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकाला और उसकी बट से सेल्समैन के सिर पर प्रहार कर दिया।

यह देख करीब बैठे राघवेंद्र सिंह व साथी निर्भय दौड़ पड़े। बाइक सवार युवकों ने उनके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली पंप मालिक के पैर और दोस्त के पेट में लगी। खून से लथपथ पंप मालिक और सेल्समैन के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश तमंचा हवा में लहराते हुए भाग निकले।

घटना की सूचना मिलने पर एसओ देवसरा, सीओ पट्टी घटनास्थल की ओर भागे। गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को पट्टी सीएचसी ले जाया गया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, डाक्टरों ने सभी का प्राथमिक इलाज करने के बाद पंप मालिक राघवेंद्र सिंह और निर्भय डब्बू को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल पहुंचे एसपी सुनील सक्सेना ने बताया कि गोली मारने वालों की तलाश की जा रही है। पेट्रोल के रुपये मांगने पर बाइक सवार युवकों ने सेल्समैन व पंप मालिक को गोली मारी। दूसरे कारणों की भी छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें