फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्पिटल में हुई ऐसी बात जिसे सुन शबाना आजमी रह गई हैरान

Wed, 15 May 2013 01:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के सरकारी हॉस्पिटल की खस्ता हालत का खामियाजा वहां के मरीज भुगत रहे हैं। नया मामला कूपर हॉस्पिटल का है जिसमें सोमवार को ऑपरेशन थिएटर में 22 साल की प्रिया को एनेस्थीशिया देकर बेहोश तो कर दिया गया लेकिन सर्जरी नहीं की जा सकी क्योंकि मशीन काम नहीं कर रही थी। युवती की मां अभिनेत्री शबाना आजमी के घर में काम करती है।
विज्ञापन


मंगलवार को जब शबाना आजमी प्रिया की खोजखबर लेने हॉस्पिटल गईं तो यह सब बातें जानकर हैरान रह गईं। उन्होंने इस बारे में बताया, 'प्रिया 10  दिनों से हॉस्पिटल में हैं। उसे सर्जरी की जरूरत है लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया है। अगर सर्जरी नहीं होनी थी तो उसे एनेस्थीशिया क्यों दिया गया।'

हॉस्पिटल प्रशासन ने शबाना को बताया कि ऑपरेशन थिएटर में बेहोश किए जाने के बावजूद प्रिया की सर्जरी नहीं हो सकी क्योंकि इसके लिए इस्तेमाल होने वाली सी आर्म मशीन काम नहीं कर रही थी।
विज्ञापन


नालसापारा निवासी प्रिया घाटे 10 दिनों पहले अपनी कुर्सी से गिर गई जिसके बाद उनकी कोहनी फ्रैक्चर्ड हो गई। उनको कूपर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

प्रिया के पति ने ऑपरेशन के डॉक्यूमेंट्स साइन किए थे। उन्होंने इस बारे में बताया कि ऑपरेशन थिएटर में प्रिया को ले जाया गया लेकिन एक घंटे बाद ही उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया। पूछने पर एक डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन मशीन काम नहीं कर रही थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कूपर हॉस्पिटल को यह मशीन पांच साल के इंतजार के बाद मिली थी। पिछले महीने ही डॉक्टरों ने कोशिश करके लोकल एमएलए से इसे डोनेट करवाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें