उत्तरी करोलिना में दो महिलाओं को अपने बच्चों के साथ नग्न टहलते हुए जब वहां की पुलिस ने पकड़ा तो उन महिलाओं के जवाब से पुलिसकर्मी दंग थे।
इन महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उन्हें ऐसा करने के लिए ‘ईश्वर’ ने कहा है। पुलिस कैप्टन रोड फेरेली ने बताया कि इन महिलाओं के नग्न होकर चलने से ट्रैफिक जाम हो गया था।
उन्होंने बताया कि जब उनसे यह करने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ईश्वर ने उन्हें ऐसा करने का आदेश दिया है।
इस घटना के बाद से दोनों महिलाओं का अस्पताल में शारीरिक और मानसिक मूल्यांकन किया जा रहा है।