फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनैप कर करता है कई दिन रेप, अब तक किए 21 बलात्कार

Fri, 02 Aug 2013 08:28 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बेंगलुरु में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां पुलिस को एक सीरियल रेपिस्ट की तलाश है जिस पर 21 बलात्कार के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन



यह साइकोरेपिस्ट 9 से 16 साल तक बच्चियों को अपना शिकार बना रहा है। पहले वह उन्हें किडनैप करता है और कुछ दिन तक उनके साथ रेप करने के बाद उन्हें वापस उसी जगह छोड़ देता है जहां से उन्हें उठाता है।

इस साइको अपराधी ने अपने फेसबुक अकाउंट में भी बच्चियों से यौन शोषण की बात लिखी थी। पुलिस ने इस पोस्ट को डिलीट किया और लोगों से अपराधी को पकड़ाने में मदद की अपील की। इस पोस्ट के साथ फेसबुक पर इस कथित सीरियल रेपिस्ट की तस्वीर भी पोस्ट की गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस संदिग्ध ने अब तक 25 बच्चियों को किडनैप किया है। इन बच्चियों में 9 साल तक की मासूम बच्चियां भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक संभवतः यह आंकडा इससे ज्यादा हो।

कुछ साल पहले था जेल में
कुछ समय पहले इस अपराधी को चोरी के आरोप में जेल भेजा गया था। वह जमानत पर रिहा था। और इस दौरान 21 बलात्कार करने की बात सामने आई है। अब पुलिस को अफसोस हो रहा है कि हाथ आया अपराधी छूट गया।

जहां से उठाता है वहीं छोड़ देता है वापस
पीड़ित बच्चियों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि वह बच्चियों को किडनैप करने के लिए उन्हें टॉफी और चॉकलेट का लालच देकर नशीली चीज खिला देता है और फिर उनके साथ कई दिन तक रेप करने के बाद उन्हें वापस छोड़ देता है।
विज्ञापन


पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि एक बच्ची के किडनैप होने के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि बच्ची का यौन शोषण भी हुआ है। हालांकि, पुलिस ने यह भी कहा कि एक बच्ची के किडनैप होने का केस दर्ज करने वाले इसंपेक्टर ने बताया कि बच्ची को बाद में उसके घर वापस छोड़ दिया गया था। बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने यह भी बताया कि कई पीड़ित बच्चियां काफी सदमे में हैं और कुछ बताने की स्थिति में भी नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें