फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में संघ को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग

Thu, 22 Jan 2015 08:54 PM IST
एजेंसी/न्यूयॉर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सिख अधिकार संगठन ने अमेरिका की एक अदालत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करने के लिए याचिका दायर की है। दक्षिणी न्यूयॉर्क जिले में स्थित संघीय अदालत ने इस याचिका पर अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी को नोटिस जारी कर 60 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) नामक संगठन ने अपनी अर्जी में अदालत से संघ को विदेशी आतंकी संगठन घोषित करने की मांग की। संगठन ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है, ‘आरएसएस फासीवादी विचारधारा में विश्वास करता है तथा भारत को एक ही प्रकार की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान वाला हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए आवेशपूर्ण, विद्वेषपूर्ण तथा हिंसक अभियान चला रहा है।’

सिख संगठन ने कहा, ‘आरएसएस ईसाइयों और मुसलमानों को जबरन हिंदू बनाने के लिए अपने ‘घर वापसी’ अभियान के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। अदालत से आग्रह किया गया है कि आरएसएस, इससे संबद्ध संस्थाओं और इसके सहयोगी संगठनों को विदेशी आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा गया कि बाबरी मस्जिद विध्वंस, स्वर्ण मंदिर में सेना के अभियान के लिए उकसाने, 2008 में गिरजाघरों को जलाने तथा ईसाई ननों से बलात्कार और 2002 में गुजरात दंगों में आरएसएस की संलिप्तता रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें