फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की रिपोर्ट से खुलेगा सुनंदा की मौत का राज?

Tue, 21 Jan 2014 08:39 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत का रहस्य अभी बरकरार है। सोमवार शाम को एम्स के डॉक्टरों ने एसडीएम को उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट जरूर सौंप दी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत का रहस्य अभी बरकरार है। सोमवार शाम को एम्स के डॉक्टरों ने एसडीएम को उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट जरूर सौंप दी। लेकिन हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से एसडीएम व पुलिस अधिकारी मामले पर अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं हुए।

एसडीएम का कहना था कि वह बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच के बाद वह मंगलवार अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंपेंगे। पुलिस ने सोमवार को सुनंदा के ट्वीटर अकाउंट और उनके पोस्ट की भी जांच की।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सोमवार दिन भर एसडीएम होटल लीला प्लेस में मिली सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटे रहे। माना जा रहा है कि कई घंटे की सीसीटीवी फुटेज से एसडीएम और पुलिस ने कई महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं।

एसडीएम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद व्यस्तता के कारण रिपोर्ट उसे न देख पाने का जिक्र किया। सूत्रों की मानें तो किसी दवा के ओवर डोज की वजह से सुनंदा की मौत हुई। अब सवाल यह उठता है कि सुनंदा ने यह दवा जान बूझकर ली या उसने गलती से यह दवा ले ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात साफ होगी।
विज्ञापन


सारे तथ्य के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें