फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री बोले, हर परिणाम भुगतने को हूं तैयार

Tue, 21 Jan 2014 08:34 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आम आदमी पार्टी और पूर्व गृहसचिव आरके सिंह को अपने खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के सबूत पेश करने की चुनौती दी है।
विज्ञापन


शिंदे का कहना है कि हिम्मत है तो आप और सिंह आरोपों को साबित करें। वह हर परिणाम भुगतने के लिए तैयार हैं।

शिंदे ने कहा कि यदि किसी के पास कोई सबूत, कोई स्लिप, कोई पत्र है तो वे इसे सार्वजनिक करें। वह हर नतीजे के लिए तैयार हैं।

गृहमंत्री उन आरोपों पर जवाब दे रहे थे, जिसमें दिल्ली पुलिस कमिश्नर को गृहमंत्री के कार्यालय से एसएचओ के ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए पर्चियां भेजने की बात कही गई है।

पूर्व गृहसचिव और भाजपा नेता आरके सिंह, आम आदमी पार्टी और दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने शिंदे पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है।

आरके सिंह ने हाल ही में आरोप लगाया था कि केंद्रीय गृहमंत्री कार्यालय की ओर से दिल्ली पुलिस प्रमुख को अकसर एसएचओ की तैनाती और ट्रांसफर के लिए पर्चियां भेजी जाती थी। यह सब कुछ व्यापक स्तर पर हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने शिंदे पर आईपीएल स्कैंडल के संबंध में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के एक करीबी बिजनेसमैन से पूछताछ रुकवाने का भी आरोप लगाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें