अगर मान लीजिए आपके बैंक खाते में अचानक 95,000 करोड़ रुपए आ जाएं तो आप क्या करेंगे? शायद आपका मुंह उस समय खुला का खुला रह जाए। पर सोचिए उस महिला के साथ क्या हुआ होगा जिसके बैंक खाते में इतने सारे रुपए आ गए।
उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित विकास नगर की रहने वाली उर्मिला यादव की कहानी कुछ ऐसी है। कुछ दिनों पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने उनके बैंक खाते में इतना पैसा जमा कर दिया कि वो दुनिया कि सबसे अमीर महिलाओं में से एक बन गईं।
कुछ दिनों पहले उर्मिला के बैंक खाते में 95,71,16,98,647 रुपए आ गए। यह कारनामा किया था स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने।
उर्मिला घरों का काम करके पैसे कमाती हैं। उसने एसबीआई की विकास नगर स्थित यूपीएसआईडीसी शाखा में अपना खाता खुलवाया था। इसी बैंक खाते में वो अपनी बचत के पैसे जमा करती हैं।
एक दिन उर्मिला के फोन पर दो मैसेज आए, उनमें से एक मैसेज में इतने पैसे उसके खाते में आने की बात थी। वहीं दूसरे मैसेज में करीब 9 लाख रुपए खाते में से निकल जाने की बात लिखी थी। उर्मिला ने बताया कि वह यही सोचती रह गई कि उसके खाते में कैसे 10 लाख रुपए आए और निकल गए।
फोटो साभार-एचटी