फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें किस देश ने साल भर में काटे करीब 85 लोगों के सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब की ऑफिशियल न्यूज एजेंसी के अनुसार सऊदी में पिछले पांच सालों में इस साल सबसे अधिक लोगों को मौत की सजा दी गई है। हाल ही में सऊदी अरब में पाकिस्तान के एक व्यक्ति का सर कलम किया गया है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान के इस व्यक्ति सदरुद्दीन सईदुल्लाह खान को भारी मात्रा में नशीली दवाओं की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था।

अक्टूबर से लेकर अब तक सऊदी अरब में 13 पाकिस्तानी कैदियों का सर कलम किया जा चुका है। इसका सिर कलम करने के साथ ही सऊदी अरब दुनिया में सबसे अधिक मौत की सजा देने वाला देश बन गया है।

आपको बता दें कि सऊदी अरब में रेप, हत्या और हथियारों की चोरी जैसे अपराध के लिए शरिया कानून के तहत मौत की सजा दी जाती है।
विज्ञापन

मौत की सजा में नंबर-1 है सऊदी

2014 में सऊदी अरब में सबसे अधिक लोगों का सिर कलम किया गया है। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी के पश्चिमी मेक्का (Mecca) क्षेत्र में पूरे साल में करीब 85 लोगों का सर कलम किया जा चुका है। इनमें सऊदी अरब और पाकिस्तान के लोग थे।

2012 और 2013 में सऊदी अरब में करीब 79 लोगों का सिर कलम कर दिया गया था। 2010 और 2011 में यही संख्या करीब 82 थी। वहीं दूसरी ओर, 2009 में करीब 69 लोगों को मौत की सजा दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें