फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और झारखंड में भाजपा को नहीं मिलेगा बहुमत!

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर और झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव में अभी मात्र एक चरण ही संपन्न हुआ है, लेकिन अभी से सट्टा बाजार को लगने लगा है कि इन दोनों राज्यों में भाजपा को बहुमत नहीं मिलेगा। हालांकि सट्टा बाजार ने यह भी भविष्यवाणी की है भाजपा इन दोनों राज्यों में अपने पिछले प्रदर्शन से थोड़ा बेहतर कामयाबी हासिल करेगी।
विज्ञापन


सट्टा बाजार के आंकलन की माने तो भाजपा जम्मू-कश्मीर की 87 सीटों में से मात्र 25 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाएगी और झारखंड में भी भाजपा 81 में से माज्ञ 25 सीटों पर ही जीत पाएगी। अगर इन राज्यों में भाजपा की मौजूदा स्थिति की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में भाजपा के पास 11 सीटे हैं और झारखंड में भाजपा का मात्र 18 सीटों पर ही कब्जा है।

भाजपा के जम्मू-कश्मीर में 25 सीटें जीतने पर भी 0.58:1 का सट्टा लग चुका है। दिल्ली के दो सट्टा कारोबारियों ने बताया है कि अगर भाजपा यहां पर 25 सीटें जीतती है तो बुकी हर एक रूपए पर 58 पैसे देगा। इन्होंने बताया कि वो भाजपा के 20 सीटें जीतने का सही आंकलन करने वाले को प्रति रूपए 70 पैसे देंगे, वहीं अगर कोई भाजपा के 30 सीटें जीतने का आंकलन करता है और ऐसा अगर वास्तव में होता है तो वो उसे प्रति रूपया 1.10 पैसा देंगे।
विज्ञापन


सट्टा कारोबारियों ने आगे बताया कि अगर कोई 87 विधानसभा सीटों में से भाजपा के 35 सीटों के जीतने पर सट्टा लगाता है तो उसे प्रति रूपया 1 रूपए ऊपर से मिलेगा और अगर कोई भाजपा की अनुमानित सीटों का सटीक आंकलन करता है तो उसे प्रति रूपया ऊपर से 2.25 रुपए दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से होगा कांग्रेस का सफाया

जम्मू-कश्मीर में सट्टेबाजों ने भविष्यवाणी की है कि अभी 28 सीटों पर काबिज नेशनल कांफ्रेंस पांच सीटों पर सिमट सकती है। वहीं सट्टेबाजों ने कांग्रेस के पूर्ण सफाए की भविष्यवाणी भी की है। मौजूदा समय में कांग्रेस के पास इस राज्य से 17 सीटें हैं और वो अपने सहयोगी संगठन नेशनल कांफ्रेंस से नाता तोड़ चुकी है।

दिलचस्प बात यहा है कि भारत के चुनाव आयोग ने एक बड़ा कदम उठाते हुए एक्जिट पोल और ओपिनियन पोल दोनों पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। इन चुनावों के नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

पांच चरणों में संपन्न होने वाले ये चुनाव दोनों ही राज्यों में एक साथ समाप्त होंगे। गौरतलब है कि अभी तक सिर्फ जम्मू-कश्मीर की 15 और झारखंड में 13 सीटों के लिए ही वोट डाले गए हैं और पहले ही चरण में जम्मू-कश्मीर में 70 फीसदी से ऊपर मतदान हुआ है।

जम्मू में हुए पहले चरण के चुनाव में 123 उम्मीदवारों का भाग्‍य ईवीएम में अब कैद हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें