फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी के जाते ही बवाल, सपाइयों ने पुलिस को पीटा

Thu, 30 Apr 2015 01:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की फ्लीट जाने के बाद पुलिस लाइन के गेट को बंद करने को लेकर सपा नेताओं और पुलिसकर्मियों में विवाद हुआ।
विज्ञापन


सिपाही ने एक सपा नेता को डंडा मारा तो गुस्साए सपाइयों ने कई सिपाहियों की पिटाई कर दी। एसओ जहानगंज से गाली गलौज किया। धक्का मुक्की के बीच जहानगंज थानाध्यक्ष जमीन पर गिर पड़े। बाद में वरिष्ठ नेताओ ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गेट बंद करने पर बढ़ा विवाद

श्रम संविदा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतीश दीक्षित के बेटे के तिलक समारोह में आए सपा अध्यक्ष वापस जाने के लिए पुलिस लाइन के हेलीपैड पर पहुंचे। वीआईपी फ्लीट अंदर जाने के बाद जहानगंज एसओ शैलेंद्र मिश्रा के साथ मौजूद दरोगा मनोज कुमार, हरिओम त्रिपाठी व सिपाही मुकुल कुमार ने गेट बंद कर दिया।

तभी वहां पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, सपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, सपा नेता डा. सुबोध यादव वाहनों के साथ गेट पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने गेट खोलने से मना कर दिया। सपा नेता अंदर जाने की जिद करने लगे। इसी बीच सपा नेता ने जहानगंज एसओ शैलेंद्र मिश्रा से धक्कामुक्की कर दी, जिससे वह वह गिर पड़े। यह देख एक सिपाही ने सपा जिला अध्यक्ष के बेटे पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर यादव की डंडे से पिटाई कर दी।

इससे वहां मौजूद अन्य सपाई भड़क गए और संबंधित सिपाही को पीटने लगे। अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो सपाइयों ने उन्हें भी पीटा। हंगामे के बाद गेट खोलकर सपाई जबरन अंदर पहुंच गए। बाद में डीएम एनकेएस चौहान, एसपी विजय यादव व अन्य वरिष्ठ सपा नेता गेट पर पहुंचे और बीच बचाव कर मामला शांत कराया। सपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह ने भी बात करने से मना कर दिया।

'मारपीट की जानकारी नहीं है। एसओ से सपाइयों की धक्कामुक्की की बात सामने आई है। पता किया जा रहा है कि धक्कामुक्की करने वाले कौन लोग थे।' -विजय यादव, एसपी, फतेहगढ़

'गेट पर वाहन रोकने को लेकर विवाद हुआ। सपा नेताओं ने मेरे साथ गाली गलौच और धक्कामुक्की की। सिपाहियों को पीटा भी।'
-शैलेंद्र मिश्रा, एसओ जहानगंज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें