भाजपा विधायक संगीत सोम के कैंप कार्यालय पर शनिवार को नगर और देहात के लोगों की बैठक हुई। इसमें सरधना क्षेत्र में बढ़ रही छेड़छाड़ और गोकशी की घटनाओं पर स्थानीय पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं करने की बात लोगों ने बात कही।
इस पर भाजपा विधायक ने 9 सितंबर को क्षेत्र के लोगों की बैठक बुलाने और जल्द ही महापंचायत करने का ऐलान किया है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि छेड़छाड़ और गोकशी दोनों ही मामले गंभीर है। इसके बावजूद पुलिस आंखें मूंदे है। इससे कोई भी बड़ी घटना घट सकती हैं।
ऋषिपाल बाबा ने कहा कि कई बार गोकशी के लिये गोवंश ले लाने की शिकायत की गई, लेकिन पुलिस सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। इससे गोतस्कर गोवंश को लेकर भाग निकले। वहीं छेड़छाड़ के मामलों को पुलिस ले देकर रफा दफा कर देती है।