न्यूज पोर्टल कोबरापोस्ट के एक स्टिंग में दावा किया गया है कि समाजवादी पार्टी के विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के कहने पर ग्रामीण विकास अधिकारी के 3000 पदों पर नियुक्ति के लिए पैसे लिए गए।
इस पद के लिए नियुक्ति पिछले साल जुलाई में शुरू हुई थी और इस साल जनवरी में यह बंद हुई।
कोबरापोस्ट. कॉम के स्टिंग में यह दावा किया गया है कि एक मंत्री के करीबी माने जाने राज्य सरकार के एक सलाहकार और दो निगमों के चेयरमैन कैमरे पर इन नौकरियों के लिए पैसे की के लेनदेन की बात करते हुए पकड़े गए।