फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा: नुकसान की भरपाई को सपा का पॉलिटिकल मैनेजमेंट

Sun, 22 Sep 2013 02:31 PM IST
नितिन यादव/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर दंगे से बिगड़े हालात में नया संदेश देने के लिए सपा अब नए मैनेजमेंट के साथ काम रही है। जिसके चलते सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का मुजफ्फरनगर दौरा स्थगित किया गया है।
विज्ञापन


अब कांग्रेस के दिग्गज नेता काजी रसीद मसूद के भतीजे इमरान मसूद को नया चेहरा बनाकर पेश किया जा रहा है। सपा सुप्रीमो के आने से पहले मुजफ्फरनगर के दौरे के लिए कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के नेतृत्व में जो कमेटी बनी हैं, उसमें भी मैनेजमेंट का पूरा ध्यान रखा गया है।

सपा की कूटनीतिक चाल
इसमें शाहिद मंजूर और रामसकल गुर्जर के साथ पश्चिम के दिग्गज जाट नेताओं के नाम हैं। दंगे के बाद के मैनेजमेंट के तहत जहां कई टिकट और कट सकते हैं वहीं, कुछ नेताओं को लालबत्ती से नवाजा जा सकता है।
विज्ञापन


काजी रसीद मसूद कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं। उनके भतीजे इमरान मसूद को बढ़ावा देने के पीछे गढ़ में सेंध लगाने की सपा की कूटनीतिक चाल मानी जा रही है।

टिकट का खेल
डैमेज कंट्रोल के तहत इमरान मसूद को सहारनपुर के बाहर मुजफ्फरनगर और शामली में भी सक्रिय रहने का गुपचुप निर्देश है। सपा मुजफ्फरनगर से भी किसी मुस्लिम चेहरे पर दांव लगा सकती है।

हालांकि मुजफ्फरनगर के प्रत्याशी गौरव स्वरूप के पिता चितरंजन स्वरूप सपा के दिग्गज नेताओं में माने जाते हैं लेकिन, बदले हालात में टिकट में बदलाव की संभावना बरकरार है।

दूसरी ओर बागपत से सोमपाल शास्त्री द्वारा टिकट लौटाने के बाद कई और जाट नेताओं ने सपा से इस्तीफा दे दिया। इस डैमेज कंट्रोल के लिए भी सपा ने अपने जाट नेताओं को मैदान में उतारा है। यही वजह है कि मुजफ्फरनगर से दर्जा प्राप्त मंत्री मुकेश चौधरी और कई अन्य मंत्री भी लगातार लोगों के बीच जा रहे हैं।

कहा यह भी जा रहा है कि कुछ जाट नेताओं को आने वाले दिनों में लालबत्ती दी जा सकती है। खास बात यह भी है कि पूरी तैयारी के बाद ही सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव मुजफ्फरनगर का दौरा करेंगे।

इससे पहले सपा की कमेटी आज शिवपाल यादव के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर का दौरा करेगी। कमेटी में सदस्यों को भी पूरे मैनेजमेंट के साथ रखा गया है। रामसकल गुर्जर पश्चिम की कई सीटों के प्रभारी हैं तो शाहिद मंजूर पश्चिम के बड़े मुस्लिम चेहरे हैं। दूसरे मुस्लिम चेहरे के तौर पर कमाल अख्तर और वसीम राजा हैं तो जाट नेताओं में मंत्री साहब सिंह, मेरठ जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह के साथ कुलदीप उज्ज्वल को भी रखा गया है।
विज्ञापन


स्थानीय मंत्री होने के नाते चितरंजन स्वरूप भी कमेटी के सदस्य रहेंगे। बुलंदशहर से भी जाट नेता के तौर पर तेजवीर सिंह को मुजफ्फरनगर बुलाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें