फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम हमले में बाल-बाल बचे पाक राष्ट्रपति के बेटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन के बेटे सलमान ममनून अशांत बलूचिस्तान सूबे में सड़क किनारे हुए बम हमले में सुरक्षित बच गए। रविवार को हुए इस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हमले में चार पुलिसकर्मियों सहित 13 लोगों के घायल होने की भी खबर है। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन


यह विस्फोट हब औद्योगिक इलाके में एक रेस्तरां के बाहर हुआ। यह इलाका कराची को अशांत बलूचिस्तान सूबे से जोड़ता है। यह विस्फोट तब हुआ जब राष्ट्रपति ममनून हुसैन के बेटे सलमान ममनून को ले जा रही गाड़ी वहां से गुजर रही थी। सलमान इस हमले में संभवत: निशाने पर थे और वह इसमें सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

काफी तेज था धमाका

एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘ विस्फोटक रेस्तरां के करीब खड़ी एक मोटरसाइकिल में लगाए गए थे। ऐसा लगता है कि आतंकी इस बात से वाकिफ थे कि राष्ट्रपति के पुत्र सलमान इस रास्ते से गुजरेंगे। सलमान बराबर हब औद्योगिक इलाके से बराबर आते-जाते हैं। इस इलाके में वह खेती करते हैं।’

हब के पुलिस उपाधीक्षक (जांच) जाम मंडोखेल ने बताया, ‘ जब यह बड़ा धमाका हुआ तब सलमान ममनून का काफिला और जिला पुलिस अधिकारी लासबेला बशीर ब्रोही इलाके से गुजर रहे थे। सलमान के काफिले में शामिल में शामिल कराची पुलिस के एक एएसआई सहित तीन अन्य पुलिसकर्मी इस विस्फोट में घायल हुए हैं।’

टेलीविजन चैनल के मुताबिक यह धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब के इलाकों में सुनी गई। करीब की दुकानों के शीशे टूट गए और और स्थानीय बाशिंदों में दहशत फैल गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें