फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देश की इज्जत से खेल रहे केजरीवाल'

Tue, 21 Jan 2014 05:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अरविंद केजरीवाल के उस दावे को गलत बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उगांडा की एक महिला अधिकारी ने सोमनाथ भारती को पत्र लिखा है और उनसे मिलकर खिड़की एक्सटेंशन में छापा मारने की उनकी कोशिश की सराहना की है।
विज्ञापन


खुर्शीद ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल देश के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वह मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों को चोट पहुंचा रहे हैं।

पढ़ें, 'जारी रहेगा धरना, सड़क से चलेगी सरकार'

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जिस पत्र की बात की है वह जून 2013 का है। तब से उगांडा ने अपने यहां की महिलाओं को भारत में देह व्यापार में धकेले जाने को लेकर कोई मामला नहीं उठाया है।
विज्ञापन


हमें यह भी बताया गया है कि उगांडा उच्चायोग के किसी अधिकारी ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों से कोई मुलाकात नहीं की।

पुलिसकर्मियो की छुट्टियां रद्द
पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे केजरीवाल के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष परिस्थिति में पुलिसकर्मियों को छुट्टी पर जाने की इजाजत थी, लेकिन सोमवार को राजधानी में शुरू हुए राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों को काम पर लौटने के आदेश दिए गए हैं। अगले आदेश तक उनकी छुट्टियां रद्द करने का फैसला किया गया है।

विरोध में जुटे कई संगठन
अरविंद केजरीवाल रेल भवन के सामने धरना देने पहुंचे तो वहां समर्थक भी पहुंचे हुए थे।

लेकिन इसी बीच कई संगठन ऐसे भी थे, जो अरविंद केजरीवाल का विरोध कर रहे थे। भारतीय आम आदमी परिवार, हिंदू सेना और मुस्लिम युवा आतंकवाद विरोधी समिति के अलावा कई अन्य लोग भी विरोध में पहुंचे हुए थे।

अरविंद केजरीवाल को पुलिस अधिकारियों ने जब रेलभवन के पास रोका हुआ था उसी दौरान भारतीय आम आदमी परिवार के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


हरि नगर से आए कार्यकर्ता अशोक अरोड़ा ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार आ गया है, इसलिए विरोध कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें