फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FB से खुली ब्वॉयफ्रेंड की पोल, गर्लफ्रेंड ने भेजा जेल

Wed, 29 Apr 2015 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि एक चोर एक घर में बड़ी वारदात को अंजाम दे रहा है और चोर कोई और नहीं उसका खुद का ब्वॉयफ्रेंड ही था।
विज्ञापन


वीडियो में दिखाया गया कि 77 साल की एक वृद्ध महिला रस्सी से बंधी हुई है और चोर घर के सामान लैपटॉप और फोन पर हाथ साफ कर रहा है। चोर के लिए यहां तक तो सब कुछ ठीक था, लेकिन घर के बाहर लगे कैमरे ने उसे बुरी तरह फंसा दिया।

घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में जो कुछ भी कैद हुआ उसकी वीडियो क्लिप को पीड़िता महिला की पोती ने फेसबुक पर शेयर कर दिया। फेसबुक पर शेयर वीडियो को देख इस आरोपी की गर्लफ्रेंड को काफी गुस्सा आया और उसने पुलिस से शिकायत कर अपने आरोपी ब्वॉयफ्रेंड को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचवा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पिछले साल मई से जून के महीने में इस तरह से चोरी की कई सारी वारादातों की खबर सामने आई थी। करीबियों के अनुसार पीड़िता घटना के वक्त ओल्डेम के पास बार्सले में अपने फॉर्महाउस में अकेले थी।
विज्ञापन

चोरी से पहले रस्सी से बांधे पीड़िता के हाथ

आरोप जॉन फोस्टर ने जिस घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया वहां रहने वाली बुजुर्ग महिला डाइमेंशिया (पागलपन) से पीड़ित थी। चोर ने महिला को फर्श पर धक्का देकर रस्सी के उनके हाथ बांध दिए। इसके बाद आरोपी ने घर के काफी सारे सामान पर हाथ साफ किया।

वारदात के बाद पीड़िता महिला के शरीर और कलाई पर गहरे घाव देखकर पड़ोसी ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पाया कि एक चोर घर में दाखिल होता है और फिर कुछ देर बाद घर के बाहर अपनी बाइक पर फरार हो जाता है।

पीड़िता की पोती जो अपनी दादी के साथ ही इस फॉर्महाउस में रहती थी, उसने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को फेसबुक पर साझा कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो आरोपी की गर्लफ्रेंड ने भी देखा और उसे पहचान लिया।

पीड़िता ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से जब इसके बारे में स्पष्टीकरण मांगा तो पहले तो वो इससे इनकार करता रहा, लेकिन बाद में उसकी गर्लफ्रेंड का शक गहरा हो गया। उसने जब उसके मुह से लैपटॉप और फोन के बारे में सुना, उसने तुरंत उसे खोजना शुरू किया और लैपटॉप बरामद कर पुलिस को खबर दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें