फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की जेल पर क्यों लगी रोक, पढ़िए पीछे की कहानी

Sat, 09 May 2015 02:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अदृश्य होकर भी कोई किसी की मदद कर सकता है, सलमान खान को हाईकोर्ट से मिली राहत में यह बात सच साबित हुई। पिछले 13 साल से सलमान अमेरिकन एक्सप्रेस बेकरी हिट एंड रन केस से जूझ रहे है।
विज्ञापन


इस हादसे के दौरान कार में मौजूद उनके दोस्त और गायक कमाल खान मुकदमे में कहीं नजर नहीं आए। इसके बावजूद शुक्रवार को यह बात सलमान को मिली जमानत का आधार बनी कि सरकारी पक्ष ने कमाल को गवाह के तौर पर कठघरे में क्यों नहीं बुलाया, जबकि वह हादसे के दौरान उसी कार में थे।

असल में कमाल खान ब्रिटिश नागरिक हैं और अक्तूबर 2002 के बाद से न तो भारत में उन्हें देखा गया और न उनके बारे में सुना गया। सरकारी वकील ने भी अदालत में स्वीकार किया कि उन्हें नहीं पता कि कमाल खान कहां हैं।
विज्ञापन

कमाल को ढूंढ़ने में पुलिस को आ गया पसीना

अदालत में सलमान के वकील ने तर्क रखा कि कमाल उस कार में थे, जिससे हादसा हुआ। ऐसे में कमाल की गवाही बेहद अहम है और वह अदालत में नहीं हुई।

इस मामले में कमाल ने केवल एक बयान बांद्रा पुलिस के पास दर्ज कराया था और उसके बाद माना जाता है कि वह इंग्लैंड लौट गए।
बताया जाता है कि हादसे के बाद कमाल भी सलमान के साथ मौके से भाग खड़े हुए थे।

हालांकि सलमान इस बात से इनकार करते रहे हैं कि वह भागे थे। पुलिस ने हादसे के अगले दिन 29 सितंबर 2002 को सलमान को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया था परंतु कमाल खान को ढूंढने में पसीना आ गया।

सोहेल ने बताया था कमाल का पता

पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि 29 सितंबर को ही एक दल कमाल को ढूंढने निकला था। इस दल ने कमाल के बारे में सलमान और उनके पिता सलीम खान से पूछा था, परंतु वे उसका पता नहीं बता सके।

इसी दिन पुलिस ने घटना के छह प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए थे।पुलिस ने हार नहीं मानी और लगातार कमाल को ढूंढती रही। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी कमाल की तलाशी का नोटिस जारी किया था।

आखिरकार चार अक्तूबर को उसे कामयाबी मिली जब उसने रेन बार में सलमान के साथ मौजूद उनके भाई सोहेल खान का बयान दर्ज किया।माना जाता है कि सोहेल ने ही पुलिस को कमाल का पता बताया।
विज्ञापन

बयान दर्ज कराने के बाद गायब हो गए कमाल

इसके बाद पुलिस ने तत्काल सोहेल के बताए पते पर कमाल को ढूंढ निकाला। कमाल ने अपने बयान में पुलिस के सामने स्वीकार किया कि वह हादसे के दौरान कार में थे।

इस बयान को दर्ज कराने के बाद से कमाल आज तक लापता हैं। संभवत: वह इंग्लैंड लौट गए। उल्लेखनीय कि कमाल ने 1990 के दशक में फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में सलमान को आवाज दी थी।

उनका गाना ओ हो जाने जाना खूब हिट हुआ था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें