फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी ने की बिहार में राजग की हार की भविष्यवाणी, फिर पलटे

Mon, 19 Oct 2015 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर बिहार चुनाव की चुनौती और दूसरी और पार्टी के बयानवीरों के बयान भारतीय जनता पार्टी को मुसीबतों से उबरने नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


अमूमन विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहने वाले यूपी के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर बयान देकर पार्टी को फिर मुसीबत में डाल दिया।

अमित शाह से हुई बैठक के कुछ घण्टे बाद साक्षी महाराज ने कहा कि 'उन्हें एक रिपोर्ट मिली है कि राजग गठबंधन को बिहार में हार मिल सकती है।' उन्होंने कहा कि 'अगर ऐसा होता है तो यह बिहार का नुकसान होगा, न कि मोदी या फिर अमित शाह का।'
विज्ञापन

बिहार में कुछ ठीक नहीं हो रहा है

अंग्रेजी अखबार इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार साक्षी महाराज ने कहा कि 'बिहार को कैंसर है और उसे सर्जरी की जरुरत है। मोदी और अमित शाह बिहार को आगे ले जाना चाहते हैं लेकिन अगर बिहार नहीं उठना चाहेगा तो यह उसका दुर्भाग्य होगा।'

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्य भाजपा के लिए चुनाव जीतने के मायमे में मुश्किल राज्य हैं। साक्षी ने कहा कि 'ये दोनों ऐसे राज्य हैं जो राजनीति से उपर नहीं उठना चाह रहे हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि 'बिहार में कुछ ठीक नहीं हो रहा है। यादव लालू को पसंद नहीं करते फिर भी उन्हें ही वोट करते हैं।'

साक्षी ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि 'नीतीश को लालू के साथ गठबंधन करने पर समर्थन मिलेगा और बिहार के लोग नेताओं के हाथ की कठपुतली बना जाते हैं। यूं तो मैं एक सन्यासी हूं जो हर आदमी के कल्याण की भावना में विश्वास रखता है और मुझे उम्मीद है कि बिहार सही चुनाव करेगा।'

वहीं पार्टी अध्यक्ष अमित द्वार बुलाए जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष हमारे मार्गदर्शक और पिता हैं। वो हमारे चाणक्य हैं और वो यह जानते हैं कि कौन सही है और कौन गलत। हम बच्चे नहीं, नेता हैं जो हमें सजा दी जाए।
विज्ञापन

और अब दे रहे हैं सफाई

अपने इस बयान पर पार्टी में खलबली मचने के बाद साक्षी महाराज ने कहा कि ये मीडिया रिपोर्ट्स गलत है। उन्होंने कहा कि 'पता नहीं कहा से लोग खबरे लेकर आ जाते हैं।'

उन्होंने कहा कि 'मेरा मानना है कि बिहार में मोदी जी और अमित शाह का जादू सबसे ऊपर है। बिहार की जनता उनके द्वारा लाए जा रहे विकास को देखना चाहते हैं।'

साक्षी महाराज ने सफाई देते हुए कहा कि 'राजग दो तिहाई बहुमत से जीतेगा। कुछ लोगों को खाता नहीं खुलेगा। अमित शाह और मोदी जी की मेहनत रंग लाएगी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें