ओएलएक्स पर स्कार्पियो को बेचने की सूचना डालना जिला बस्ती के एक युवक को भारी पड़ गया। शातिरों ने पहले फोन पर विश्वास दिलाकर किशनी बुलाया और गाड़ी को टेस्ट ड्राइव के बहाने स्कार्पियो ले उड़े। वाहन स्वामी ने आने का इंतजार करने के बाद थाने पर मामले की तहरीर दी।
तहरीर के बाद हरकत में आई पुलिस ने लुटेरों की तलाश में दबिश दी हैं। जनपद बस्ती के थाना मुंडेरवा के वाहिल निवासी हनुमंत सिंह ने अपनी स्कार्पियों (यूपी 42आर/2989) को दो माह पूर्व ओएलएक्स पर बिक्री के लिए डाला था। 23 अप्रैल से फोन पर बातचीत शुरू हुई।
गाड़ी स्वामी को 25 अप्रैल को नोएडा जाना था। 25 अप्रैल की सुबह शातिरों ने फोन पर जानकारी व कीमत पूछी और कहा कि आप गाड़ी को कब दिखाओगे। वाहन स्वामी के यह कहने पर कि बस्ती आकर गाड़ी को देख जाओ इस पर शातिरों ने दूरी होने की बात कही।