साहित्य अकादमी ने शुक्रवार को कहा कि नयनतारा सहगल और काशीनाथ सिंह समेत कुछ लेखक अवार्ड वापस लेने पर सहमत हो गए हैं। इन लेखकों ने देश में ‘बढ़ती असहिष्णुता’ का हवाला देते हुए अकादमी का अवार्ड वापस किया था।
अवार्ड लौटाने का प्रावधान नहीं होने के कारण सहगल ने सम्मान वापस लेने का निर्णय किया है। अकादमी ने लेखकों को अवार्ड वापस भेजना शुरू कर दिया है। नयनतारा सहगल को यह पहले ही भेजा जा चुका है।
साहित्य अकादमी के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की ओर से काशीनाथ सिंह को भेजे पत्र में कहा गया है कि सम्मान की राशि वापस लेने का उनके पास कोई प्रावधान नहीं है।