फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी प्राची ने आजम को कहा सबसे बड़ा देशद्रोही

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धेश्वरी देवी मंदिर में विहिप नेत्री साध्वी प्राची ने मंगलवार को एक बार फिर भड़काऊ और विवादित बयान दिए। उन्होंने आजम खां को देश का सबसे बड़ा देशद्रोही कहा।
विज्ञापन


साध्वी ने कहा कि आजम खां हिंदू विरोधी होने के साथ ही हिंदुस्तान विरोधी गतिविधियों में संलिप्त ताकतों का समर्थन करते रहे हैं। साध्वी यहीं नहीं रुकीं। वह बोलीं कि प्रशासन को कांवड़ यात्रा में व्यवधान पैदा करने से बाज आना चाहिए।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि जब एक जाति विशेष के लिए लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध नहीं है, तो कांवड़ियों के डीजे पर क्यों प्रतिबंध है। यदि इस बार प्रशासन ने कांवड़ियों के साथ छेड़छाड़ की तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'कांवड़ यात्रा में तो बजाया जाएगा डीजे'

साध्वी प्राची ने कहा कि प्रदेश सरकार ईद के मौके पर लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध नहीं लगाती, लेकिन जब कांवड़ लेकर जाने वाले शिवभक्त गाजेबाजे के साथ कांवड़ भरने जाते हैं तो प्रशासन उनके लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाता है, जो अब बर्दाश्त नहीं होगा।

मंगलवार को सिद्धेश्वरी देवी मंदिर पहुंची साध्वी प्राची ने सभा और फिर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यज्ञमंडप में आग लगाने का काम किसी और ने नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन के गुंडों ने किया है। मुलायम सिंह यादव और आजम खां के इशारे पर मैगलगंज में तोड़फोड़ का तांडव हुआ।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। प्रशासन यज्ञमंडप में आग लगाने वाले आरोपियों की मदद करने में लगा है। संत-महात्माओं की मदद करने वालों के विरुद्ध प्रशासन फर्जी मुकदमे दर्ज कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें