नासिक सिंहस्थ कुंभ शुरू होने से पहले ही साधुओं में घमासान छिड़ गया है। नासिक के तपोवन में बने साधु ग्राम के बगल के प्लाट को लेकर साधु-महंत आपस में ही भिड़ गए। इस झड़प में कई साधु जख्मी हो गए हैं। बात थाने तक जा पहुंची।
उल्लेखनीय है कि नासिक नगर निगम ने 17 हेक्टेयर जमीन पर साधु ग्राम का निर्माण किया है। इसके पास स्थित लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट के महंत रामसनेही दास ने बताया कि उन्होंने भी साधु ग्राम के लिए अपनी नौ एकड़ जमीन दी है, जबकि दो एकड़ जमीन अपनी शाखा के खालसों के लिए रिजर्व रखी है। रविवार को इस रिजर्व जमीन पर लगे टेंट पर दिगंबर अखाड़ा के भक्त चरणदास और महंत राजेंद्र दास ने कुछ साधुओं के साथ जबरन कब्जा करना चाहा।
आरोप है कि लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट के साधुओं के विरोध करने पर वे मारपीट पर आमादा हो गए।