फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियां जी की रुसवाई, बीवियां ताव में आईं

Mon, 31 Mar 2014 12:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंत सिंह और साबिर अली में आजकल एक बात कॉमन है। ये दोनों ही महानुभाव आजकल भाजपा से खार खाए बैठे हैं। राजनीतिक गलियारों में इनकी रुसवाई के चर्चे आम हो गए हैं। मियां जी की रुसवाई का सबसे ज्यादा बुरा इनकी बीवियों को लगा है। दोनों की बीवियां यूं तो राजनीति स्क्रीन पर नजर नहीं आती लेकिन पति की इमेज सुधारने और सहानुभूति के लिए दोनों फ्रंट पर आ गई हैं।
विज्ञापन


पार्टी में अभिवादन के साथ ही विदा कर दिए गए साबिर अली की पत्नी यास्मीन बहुत ताव में हैं। उनका कहना है कि भाजपा नेता अब्बास मुख्तार नकवी ने उनके शौहर पर जो आरोप लगाए हैं वो बेबुनियाद हैं।

यास्मीन ने कहा 'अगर नकवी अपने दिए बयानों पर माफी नहीं मांगते तो मैं उनके घर के बाहर धरने पर बैठ जाऊंगी। शौहर की सच्चाई के लिए जान भी देनी पड़े तो कोई गम नहीं।'
विज्ञापन


दूसरी तरफ जसवंत सिंह की पत्नी शीतल कंवर को भी पति की रुसवाई बरदाश्त नहीं हो रही है। उन्होने कहा कि उनके पति ने जिस पार्टी के विकास के लिए 32 साल लगा दिए उसी पार्टी ने उनका अपमान किया है।

2009 के जिन्ना प्रकरण पर कंवर ने कहा कि तब भाजपा ने किस आधार पर उन्हें वापस लिया और अब किस आधार पर उन्हें फिर निकाला है।

कंवर ने कहा कि इस प्रकरण से साफ पता चलता है कि भाजपा में इस समय आदर्श मूल्य और नैतिकता का सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह अब कभी भी भाजपा में वापस लौटने पर विचार तक नहीं करेंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें