फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतिन के इस तोहफे से मनमोहन हुए 'हैरान'

Wed, 23 Oct 2013 12:34 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनकी रूस यात्रा के दौरान कुछ ऐसा उपहार दिया कि वो हैरान रह गए।
विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को कुछ तस्वीरें और सिक्के उपहार में दिए हैं। उन्हें 16वीं सदी का मानचित्र और मुगल काल का सिक्का भेंट किया गया है।

यह उपहार 100 वर्षों से अधिक समय पहले के द्विपक्षीय संबंधों के प्रतीक हैं। इस तोहफे से पुतिन ने अपने प्रोटोकॉल अधिकारी भी हैरान थे।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति के इस सम्मान से बहुत प्रभावित हैं और यह दोनों देशों के ऐतिहासिक और प्राचीन संबंधों को प्रतिबिंबित करता है।

साथ ही प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति ने ‘परमाणु क्षेत्र’ में सहयोग की प्रतिबद्धता जताते हुए कुडनकुलम बिजली परियोजना में दो और परमाणु इकाइयां लगाने के रास्ते में आड़े आ रहे ‘जवाबदेही मुद्दे’ को जल्द से जल्द हल करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनमोहन और पुतिन के बीच यहां सोमवार को व्यापक वार्ता हुई। सामरिक साझेदारी के क्षेत्र में रक्षा क्षेत्र को अहम मानते हुए दोनों नेताओं ने रॉकेट, मिसाइल, नौसेना प्रौद्योगिकी और हथियार प्रणाली के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का फैसला लिया। दोनों नेताओं के बीच यह 14वीं वार्षिक बैठक थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें