फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूसी राजदूत ने आडवाणी के पांव छुए

Fri, 09 Nov 2012 12:31 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में रूसी राजदूत एलेक्सेंडर एम काडाकिन ने तमाम कूटनीतिक प्रोटोकॉल तोड़ते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के चरण स्पर्श किए। वह आडवाणी को उनके 85वें जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे थे।
विज्ञापन


रूसी राजदूत उन चुनिंदा लोगों में से एक थे, जो बृहस्पतिवार को सुबह-सुबह आडवाणी को बधाई देने उनके निवास पर पहुंचे। भारत से काफी जुड़ाव महसूस करने वाले रूसी राजदूत ने आडवाणी के साथ हिंदी में लंबी बातचीत की और उन्हें एक गणेश की मूर्ति भी भेंट की।

एलेक्सेंडर ने कार से उतरते ही पहले आडवाणी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और बाद में उनके पांव छूकर आशीर्वाद लिया। इस तरह के मामले कूटनीतिक सर्कल में कम ही देखने को मिलते हैं। विदेशी नेता या अधिकारी आमतौर हाथ मिलाने को ही तवज्जो देते हैं या फिर कुछ लोग हाथ जोड़कर नमस्ते कर भारतीय नेताओं से मिलते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें