फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में ‘ओ माई गॉड’ फिल्म पर बवाल, अलर्ट

Sat, 29 Sep 2012 10:24 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
‘ओ माई गॉड’ फिल्म पर बवाल को देखते पंजाब में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। प्रदेश के विभिन्न भागों में सिनेमा घरों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इसके साथ ही सब जिलों के एसएसपी को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के प्रवक्ता के हवाले से डीआईजी विजिलेंस आरके जसवाल ने कहा कि शुक्रवार को फिल्म के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर कुछ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया है। इसके चलते पटियाला, जालंधर और लुधियाना में फिल्म की स्क्रीनिंग रोकनी पड़ी। फिलहाल स्थिति काबू में है।

जालंधर से मिली खबरों के अनुसार हिंदू संगठनों के विरोध के चलते थियेटरों में फिल्म रिलीज नहीं की गई। हालांकि प्रशासन ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक नहीं लगाई है परंतु प्रबंधकों ने शोर शराबे के कारण दर्शकों को फिल्म नहीं दिखाई।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों की टीम ने बिग सिनेमा में जाकर फिल्म के विवादित सीन को देखा। डीसी प्रियांक भारती का कहना है कि फिल्म पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस नवजोत सिंह माहल का कहना है कि उन सिनेमा घरों के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जहां फिल्म को रिलीज किया जाना था।

लुधियाना में फिल्म को दिखाने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। इसे लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को प्राचीन शिव मंदिर संगला वाला शिवाला में बैठक की। पुलिस कमिश्नर ने हिंदू संगठनों की तरफ से जताए विरोध पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पीवीआर, वेव, एसआरएस सिनेमा, निर्मल, शिंगार व सोसायटी सिनेमा सहित अन्य सिनेमा संचालकों को तलब कर हिंदू संगठनों से बातचीत करवाई।

हिंदू संगठनों के आक्रामक रुख को देखते हुए पुलिस ने सिनेमा मालिकों को फिलहाल यह फिल्म नहीं दिखाने को कहा है। अमृतसर और पटियाला में फिल्म के खिलाफ शिवसेना समेत हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया। पटियाला में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें