फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः जमातियों से मारपीट के बाद ट्रेन में आग लगाने पहुंची भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में जमातियों से शुक्रवार को हुई मारपीट के बाद दूसरे दिन शनिवार को कांधला में जमकर बवाल हुआ। हमलावरों की गिरफ्तारी पर अड़ी भीड़ ने रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमा लिया। इस बीच वहां पहुंची बीकानेर एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया, रेलवे फाटक उखाड़ दिए, केबिन तोड़ डाला। यात्रियों से भी मारपीट की गई।
विज्ञापन


इस बीच मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी और पुलिस पर भी पथराव किया गया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठियां फटकारीं और हवाई फायरिंग की। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया, जबकि पथराव में कई अधिकारी और पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।

इधर, पुलिस रेलवे स्टेशन पर बवालियों को शांत करने में लगी थी उधर, सैकड़ों लोगों की भीड़ ने कांधला थाने पर धावा बोल दिया। थाने में तोड़फोड़ के बाद वहां खड़े दर्जनों वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस कर्मियों ने भागकर बड़ी मुश्किल से जान बचाई। मामले की जानकारी मिलते ही कमिश्नर, आईजी, डीआईजी कांधला पहुंच गए।
विज्ञापन


शनिवार सुबह छह बजे ही हजारों लोग बुढ़ाना मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर पहुंच गए। गुस्साई भीड़ ने रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया, जिसके चलते दिल्ली की ओर से आ रही बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन को स्टेशन से पहले ही रोक दिया गया। कुछ ही देर में कैराना विधायक नाहिद हसन, कांधला पालिकाध्यक्ष हाजी बबला, तारिक जंग, पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम आदि वहां पहुंच गए और जमातियों के साथ मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया।

आमने सामने जमकर हुई फायरिंग

डीएम, एसपी, एएसपी, एडीएम समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई। डीएम और एसपी से तीन बार वार्ता के बाद कैराना विधायक नाहिद हसन और अन्य गणमान्य लोगों ने पुलिस को एक दिन का समय देने की बात कहकर जाम खोलने की घोषणा कर दी।

जिस पर नेता लौट गए, लेकिन भीड़ जमातियों से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गई। इन लोगों ने रेलवे फाटक खाड़ डाला। कुछ युवकों ने वहां खड़ी बीकानेर एक्सप्रेस में पथराव शुरू कर दिया, यात्रियों, महिलाओं से मारपीट की गई। करीब चार घंटे तक रेलवे ट्रैक पर बवालियों का कब्जा रहा।

लोगों को समझाने पहुंचे डीएम, एसपी आदि पुलिस अधिकारियों से अभद्रता की गई। पुलिस कर्मियों ने उन्हें खदेड़ने की कोशिश की तो डीएम, एसपी और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया। डीएम की कार के अलावा फायर ब्रिगेड और पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठियां फटकारनी शुरू कर दी और कई राउंड हवाई फायरिंग की गई।
विज्ञापन

भीड़ के आगे बेबस हुई पुलिस, थाने में लगाई आग

इस दौरान भीड़ की ओर से भी फायरिंग की गई। कैराना निवासी दीन मोहम्मद गोली लगने से घायल हो गया। पूरा पुलिस फोर्स स्टेशन पर बवालियों से जूझ रहा था दूसरी तरफ सैकड़ों लोगों की भीड़ ने कांधला थाने पर हमला बोल दिया। थाने में जमकर तोड़फोड़ की गई। पुलिस कर्मियों और नीलामी के लिए खड़े एक दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। पथराव में एसडीएम शामली के अलावा एक दर्जन पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। जिनमें से तीन को रेफर कर दिया गया। मंडलायुक्त तनवीर जफर अली, आईजी आलोक शर्मा, डीआईजी केके राघव कांधला में कैंप किए हुए हैं। आईजी रेलवे भी मौके पर पहुंच गए हैं।

उधर, पुलिस ने शुक्रवार रात को जमातियों से हुई मारपीट की घटना में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, 20 हजार रुपये छीनने और धार्मिक उन्माद के तहत अभद्र व्यवहार का मुकदमा दर्ज किया है। डीएम प्रमोद पांडे ने बताया कि हालात काबू करने को पुलिस ने केवल हवाई फायर किए थे, किसी को भी पुलिस की गोली नहीं लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें