फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल के डकैतों से भी ज्यादा बड़े लुटेरे हैं आरटीओ वाले: गडकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को एक बयान में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) को देश का सबसे भ्रष्ट विभाग करार देते हुए उसकी तुलना चंबल के डकैतों से की।
विज्ञापन


परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर हो रहा भ्रष्टाचार से नाराज गडकरी ने कहा, 'आरटीओ देश का सबसे ज्यादा भ्रष्ट संस्थान है। वे जंगल में रहने वाले चंबल के डकैतों से भी ज्यादा लूटते हैं।'

नए परिवहन कानून में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि जैसे ही सड़क परिवहन और सुरक्षा बिल लागू हो जाएगा वैसे इस सेक्टर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

'बिल के विरोध के पीछे आरटीओ का गिरोह'

एक समाचार पत्र के कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए गडकरी ने कहा कि भ्रष्टाचार को कम करने के लिए नए कानून में कम्प्यूटरों के इस्तेमाल पर ज्यादा जोर दिया गया है लेकिन यह बिल पास न हो इसलिए परिवहन विभाग के लोग राज्य के मंत्रियों को इसका विरोध करने का दबाव बनाते हैं।

उन्होंने कहा, 'मैं खुद को दोषी महसूस करता हूं। देश में कहीं भी लोग आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस नहीं हासिल कर सकते। जितने भी लाइसेंस हैं उनमें से 30 फीसदी तो पूरी तरह से फर्जी हैं।' उन्होंने यह बात भी कहा कि नए बिल के विरोध के पीछे आरटीओं का एक बड़ा गिरोह लगा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें