फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, सोने की खोज में कितना खर्च हुआ 'खजाना'

Sat, 02 Nov 2013 12:59 AM IST
नीरज शर्मा, अविनाश वाजपेई/उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
डौंडिया खेड़ा किले में फिलहाल खजाने के लिए नहीं, बल्कि खजाने से खुदाई हो रही है। भले ही खुदाई 18 अक्तूबर से शुरू हुई हो, लेकिन तीन अक्तूबर से शुरू हुई पूरी प्रक्रिया में अब तक 44 लाख रुपए से ज्यादा खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन


डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि खुदाई जारी रहेगी। जीएसआई ने दूसरी जांच की रिपोर्ट अभी नहीं दी है। राव राम बक्स सिंह के किले में 13वें दिन मजदूरों ने 15 सेंटीमीटर पत्थर तोड़ा। इसके साथ ही दूसरे ब्लाक की भी खुदाई शुरू हुई।

एसडीएम बीघापुर विजय शंकर दुबे ने बताया कि शुक्रवार पूरे दिन में 15 सेंटीमीटर पत्थर तोड़ा गया है। एएसआई की टीम ने दूसरे ब्लाक (4.25 मीटर गुणे 10 मीटर) की खुदाई शुरू कर दी है। यहां पहले दिन 30 सेंटीमीटर खुदाई हुई है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह एसडीएम ने बक्सर आश्रम में संत शोभन सरकार से मुलाकात की। उनके कहने पर चार लोगों को खुदाई स्थल तक जाने की अनुमति दे दी गई।

नाराज दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें
इस बीच, स्वामी ओम ने प्रधानमंत्री समेत अन्य को पत्र लिखकर इंडियन ट्रेजर ट्रोव एक्ट में संशोधन की मांग की है। इससे पहले संत शोभन सरकार की बात न मानने से नाराज दुकानदारों ने सुबह बक्सर में दुकानें बंद रखीं।
दुकानदारों की योजना नारेबाजी करते हुए डौंडिया खेड़ा तक जाने की थी, लेकिन जब यह जानकारी संत शोभन को हुई तो उन्होंने मना कर दिया।

कौन-कौन लगाया गया है
खुदाई शुरू होने के एक दिन पहले से एएसपी को सुरक्षा अधिकारी बना दिया गया। किले पर एक एसडीएम, दो सीओ, एक इंस्पेक्टर, डेढ़ सेक्शन पीएसी और सिपाहियों की तैनाती की गई।

18 अक्तूबर को खुदाई देखने आई भीड़ को नियंत्रित करने में जवानों को काफी दिक्कत हुई। इधर, फतेहपुर के आदमपुर में जहां संत शोभन सरकार ने खजाना होने का दावा किया था, वहां के पुजारी को कुछ लोगों ने पीट दिया और खुदाई कर दी। इसके बाद डौंडिया खेड़ा में एक कंपनी पीएसी और बढ़ा दी गई। तब से भारी फौज के साथ खुदाई चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें