फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस पर ट्वीट को लेकर खुद फंसे लालू, फॉलोअर्स ने ही घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को लेकर कुछ ट्वीट किए। इन ट्वीट्स में उन्होंने आरएसएस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। हालांकि आरएसएस को लेकर किए गए उनके ट्वीट उनके लिए मुसीबत बन गए। लालू के फॉलोअर्स ने उनकी ही खिंचाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


दरअसल, लालू प्रसाद यादव ने जो ट्वीट किए उसमें उन्होंने आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि आरएसएस एक घोर जातिवादी एवं सवर्ण पुरुषवादी संगठन है। आरएसएस देश के 80 फीसदी पिछड़ों एवं दलितों को ठगने का काम करता है।

उन्होंने आगे एक ट्वीट में कहा कि आरएसएस अफवाह व झूठ की उस्ताद पार्टी है। बीजेपी पिछड़ों एवं दलितों का आरक्षण खत्म करने के लिए काम कर रही है।

आरजेडी सुप्रीमो ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई महिला आज तक संघ प्रमुख क्यों नहीं बनाई गई? गैर-ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को संघ प्रमुख क्यों नहीं बनाया जाता?
विज्ञापन

विज्ञापन

ट्विटर पर हुई लालू की खिंचाई

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के इन ट्वीट्स के तुरंत बाद उनके फॉलोअर्स ने खिंचाई शुरू कर दी। एक ट्वीट में लालू प्रसाद यादव से पूछा गया कि आखिर आपके परिवार के सदस्य के अलावा कोई और आरजेडी का अध्यक्ष क्यों नहीं चुना गया?

एक महिला फॉलोअर ने ट्वीट में लालू प्रसाद यादव से पूछा कि आखिर आपने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर बेटे तेजस्वी को क्यों चुना, बेटी को उत्तराधिकारी क्यों नहीं बनाया।

कुल मिलाकर आरजेडी सुप्रीमो का आरएसएस पर किया गया ट्वीट उनके लिए उल्टा दांव साबित हो गया। उनके फॉलोअर्स परिवारवाद और घोटाले जैसे आरोप लगाकर खुद लालू यादव से सवाल पूछने लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें