फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में अंडों पर लगा बैन

Thu, 13 Nov 2014 08:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के शहर ब्रिसबेन में वीवीआईपी नेताओं की सुरक्षा को लेकर कई सख्त कदम उठाए गए हैं। यहां जिस इलाके में जी-20 सम्मेलन का आयोजन हो रहा है वहां ऐसी सुरक्षा व्यवस्था का घेरा तैयार किया गया है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता।
विज्ञापन


क्योंकि ब्रिसबेन में दुनिया के सबसे ज्यादा ताकतवर शक्तियों का जमावड़ा हो रहा है जिनकी सुरक्षा व्यवस्था में आस्ट्रेलिया कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहता।

रिपोर्टों के अनुसार, इसी सप्ताह यहां होने वाली जी-20 सम्मेलन के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित दुनिया की तमाम शक्तियां एक स्थान पर मिल रही हैं। ऐसे में सम्मेलन में मौजूद राजनेताओं की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है।

इन महाशक्तियों की सुरक्षा की सबसे रोचक और हैरान करने वाली बात यह कि इस शहर के जिन इलाकों में जी-20 सम्मेलन का आयोजन हो रहा है उन सभी इलाकों में अंडे और सांपों की सप्लाई या इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों से है बड़ा खतरा

रिपोर्ट के अनुसार जी-20 समिति के इलाके में डिब्बा बंद खाद्य सामग्री सहित उन तमाम चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिनसे कोई विरोधी हमला कर सकता है।

खबर यह भी है कि एमएच-17 विमान हादसे के पीड़ितों को ऑस्ट्रेलिया सरकार ने प्रदर्शन की इजाजत दे रखी है। आस्ट्रेलिया सरकार को आशंका है कि इस दौरान कई प्रदर्शनकारी ग्रुप यहां पर आ रहे कुछ नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करने के दौरान माहौल खराब कर सकते हैं।

इसके लिए ऑस्ट्रेलिया सरकार ने तीन क्षेत्रीय न्यायालयों को भी 24 घंटे चालू रखने की हिदायत दी है क्योंकि प्रदर्शन कारियों को गिरफ्तार कर तुरंत जमानत की व्यवस्था हो सके।

सुरक्षा में करीब 6000 पुलिस के जवान और 1900 सेना के जवान तैनात किए गए हैं। इतना ही नहीं आकाश से भी सुरक्षा में पैनी नजर रखने के लिए एक ड्रोन तैनात किया गया है जो लगातार आस-पास की गतिविधियों पर नजर रखेगा।

इसके अलावा कई बड़ी ‌इमारतों में ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर भी तैनात किए गए हैं जो सुरक्षा पर अचूक नियंत्रण रखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें