आगरा धर्मपरिवर्तन मामले में मुख्य आरोपी नंद किशोर वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी ने बताया कि नंदकिशोर को एसपी सिटी सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है और लालच देकर धर्म परिवर्तन किए जाने के मामले की जांच की जा रही है। प्रेस कांफ्रेंस में नंद किशोर ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और उसने बात करने से इनकार कर दिया।
गौरतलब है कि 12 हजार के इनामी राशि वाले वाल्मीकि को पकड़ने के लिए सीओ असीम चौधरी के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया था। आगरा में हुए धर्म परिवर्तन का मुद्दा संसद में भी गूंजा था जिसकी वजह से संसद की कार्यवाही भी बाधित हुई थी।
आगरा में हुए धर्मांतरण के इस मामले ने और ज्यादा तूल इसलिए पकड़ लिया क्योंकि गोरखपुर से सांसद भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने आगरा के बाद अब अलीगढ़ में धर्मांतरण यानी घर वापसी के दूसरे चरण की तैयारी कर रखी है।