फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी, अखिलेश और केजरीवाल से कन्यादान की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
हर बेटी की ख्वाहिश होती है कि उसका कन्यादान उसके पिता करें, लेकिन बलिया की रहने वाली रेखा ने अपना कन्यादान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आमंत्रण भेजा है।
विज्ञापन


मंगलवार को रेखा ने अपने हाथों से यह पत्र लिखा। उस पर हल्दी छिड़की और स्वस्तिक भी बनाया। बलिया के रसड़ा की रहने वाली कुमारी रेखा का अगले महीने ब्याह है, लेकिन उसका पिता अशोक कुमार गुप्ता नहीं कर सकते क्योंकि पिछले एक साल से वे उग्रवादियों की चंगुल में हैं।

पिता हो गए हैं अगवा

25 मार्च 2014 को उसके पिता सहित चार लोगों का अपहरण उग्रवादियों ने मेघालय प्रांत के बेस्ट गारों हिल्स के रंभागिरी से कर लिया था। बिचौलियों के माध्यम से दस लाख रुपया देने के बाद भी उग्रवादियों ने उन्हें रिहा नहीं किया।

रेखा कई महीनों तक मेघालय पुलिस के चक्कर काटती रही। इसके बाद उसने 16 अक्तूबर 2014 को प्रधानमंत्री कार्यालय में अपने पिता को बचाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

8 मई को है शादी

अपनी मां शोभा और दोनों बहनों के साथ रविंद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर भी ज्ञापन दिया लेकिन पिता का अब तक कुछ पता नहीं चला।

गरीबी में जी रहे इस परिवार की तीनों बेटियां पढ़ाई छोड़ चुकी हैं। अगले महीने आठ मई को रेखा की शादी है। अब कन्यादान करने के लिए रेखा ने बलिया के जिला पंचायत सदस्य ब्रज भूषण दूबे के माध्यम से पीएम और सीएम को आमंत्रण पत्र भेजा है।

पूरी चिट्ठी को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें