सोमवार को आमिर खान ने असहिष्णुता की बात करते हुए कहा कि उनकी पत्नी किरण राव इससे इतना अधिक डर गई थीं कि उन्होंने आमिर को देश छोड़ने की सलाह दे दी थी।
आमिर खान की तरफ से दिए गए इस बयान के बाद अनुपम खेर, परेश राव, मनोज तिवारी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अनुपम खेर ने ट्वीट के जरिए आमिर से पूछा है, "क्या आपने किरण से पूछा है कि किरण किस देश में जाना चाहती है? क्या आपने उन्हें ये बताया कि इस देश ने ही आपको आमिर खान बनाया है।"
Dear @aamir_khan. Did you ask Kiran which country would she like to move out to? Did you tell her that this country has made you AAMIR KHAN.— Anupam Kher (@AnupamPkher) November 23, 2015
अनुपम खेर ने अगले ट्वीट में कहा, "क्या आपने किरण को बताया कि आप इससे भी अधिक खराब परिस्थितियों में इसी देश में रहे हैं, लेकिन आपने कभी देश छोड़ने की बात नहीं सोची।"
Dear @aamir_khan. Did you tell Kiran that you have lived through more worse times in this country & but you never thought of moving out.— Anupam Kher (@AnupamPkher) November 23, 2015
असहिष्णुता की बात पर अनुपम खेर ने पूछा, "अतुल्य भारत आपके लिए असहिष्णु भारत कब बन गया? सिर्फ पिछले 7-8 महीनों में?"
Dear @aamir_khan. When did ‘Incredible India’ become ‘Intolerant India’ for you? Only in the last 7-8 months? #AtithiDevoBhavah— Anupam Kher (@AnupamPkher) November 23, 2015
अनुपम खेर ने यह भी पूछा कि आखिर आमिर खान देश के करोड़ों लोगों को क्या सलाह देंगे? भारत छोड़ने की? या सब कुछ सही होने का इंतजार करने की?
Dear @aamir_khan Presumed country has become #Intolerant. Wat do u suggest 2 millions of Indians? Leave India? Or wait till regime changes?— Anupam Kher (@AnupamPkher) November 23, 2015
उन्होंने आमिर के सत्यमेव जयते के बारे में भी ट्वीट किया। वे बोले कि आपने सत्यमेव जयते के जरिए देश में हो रही गलत चीजों के बारे में बात की और लोगों में एक उम्मीद जगाई। वैसे ही असहिष्णुता के मामले में भी आपको लोगों के मन में उम्मीद जगानी चाहिए न कि डर।
Dear @aamir_khan. #SatyamevaJayate u talked about evil practices but gave Hope. So even in ‘Intolerant’ times u need 2 spread Hope not Fear.— Anupam Kher (@AnupamPkher) November 23, 2015