फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की कुर्सी मिलनी नहीं, फिर मोदीगान क्यों?

Sat, 02 Mar 2013 10:24 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मोदीगान को लेकर भले ही कांग्रेस में बेचैनी हो, लेकिन पार्टी इसे हलके में उड़ा कर अपनी असहजता झलकाना नहीं चाहती है। लिहाजा उसने भाजपा पर कटाक्ष कर अपना डर काफूर करने की कोशिश की है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा एक ऐसी किश्ती की तरह है जो तूफान में फंसी हुई है। वह तलाश में है कि कोई उसे तूफान से निकाल दे। इसलिए वह कभी किसी की तरफ देखती है तो कभी किसी की तरफ। भाजपा फैसला नहीं कर पा रही। वह कंफ्यूजन में है।         

कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने शनिवार को कहा कि सच्चाई यह है कि जिस पीएम पद के लिए वे व्याकुल हैं और लड़ाई लड़ रहे है, वह उन्हें कभी मिलने की कोई संभावना ही नहीं है। अल्वी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार 2014 में दस साल का कार्यकाल पूरा करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाती है। कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ती रही है। सच्चाई यह है कि भाजपा का इतिहास ऐसे लोगों से भरा है कि जो भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।

कांग्रेस पर आतंकवाद को सांप्रदायिक रंग देने के भाजपा के आरोप पर अल्वी ने कहा कि आतंकवाद को किसी मजहब से नहीं जोड़ा जा सकता। आतंकवाद सिर्फ आतंकवाद है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस मुद्दे पर राजनीतिक करने के बजाय मिलकर लड़ाई लड़नी चाहिए। भाजपा हर चीज में राजनीतिक फायदा तलाशती है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें