फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज 92 बलात्कार, दिल्ली सबसे खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में रोज 92 बलात्कार के मामले दर्ज होते हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक भारत की राजधानी दिल्ली में प्रति लाख महिलाओं में बलात्कार के मामलों की दर देशभर में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


ब्यूरो के आंकड़ों के हिसाब से 2013 में दिल्ली की हर एक लाख महिलाओं में से 1636 को कथित बलात्कार से जूझना पड़ा। दिल्ली में 87 लाख 80 हजार महिलाएं हैं और इस हिसाब से यहां बलात्कार के मामलों की दर 18.63 थी।

साल 2013 में पूरे भारत में बलात्कार के कुल 33707 केस दर्ज हुए। इनमें 4.85 फीसदी दिल्ली के थे। जाहिर है, ये आंकड़े उन मामलों के हैं, जो थानों में दर्ज किए गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े

मगर भारत में बलात्कार के बहुत से मामले पुलिस थानों तक नहीं पहुंच पाते। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि कथित बलात्कार की शिकार प्रति लाख महिलाओं में दिल्ली के बाद दूसरा स्थान पर मिजोरम है, जहां बलात्कार के मामलों की दर 17.8 है।

अहम बात यह है कि पूरे राज्य में महिलाओं की आबादी सिर्फ पांच लाख ही है। इस सूची में तीसरे स्थान पर सिक्किम है, जहां प्रति लाख महिलाओं पर बलात्कार के मामलों की दर 14.58 है।

यहां भी महिलाओं की आबादी सिर्फ़ दो लाख 95 हजार है। बलात्कार मामलों में कई साल से ऊपर चल रहे मध्य प्रदेश में इस साल भी सबसे ज्यादा 4335 केस दर्ज हुए हैं, मगर प्रति लाख महिलाओं के हिसाब से दर कम है- 12.11 ।
विज्ञापन

मिजोरम में सुधरे हालात

मध्य प्रदेश में क़रीब तीन करोड़ 58 लाख महिलाएं हैं। ब्यूरो के पिछले साल यानी 2012 के आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं।

इनके मुताबिक एक साल पहले प्रति एक लाख महिलाओं में सबसे ज़्यादा बलात्कार मामलों की दर मिजोरम में थी - 20.81। जबकि राजधानी दिल्ली में कथित बलात्कारों की दर सिर्फ 8.26 ही थी।

इस नजरिए से इस बार मिजोरम की हालत सुधरी है पर राजधानी दिल्ली पहले नंबर पर चली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें