फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा के वरिष्ठ नेता ने मेरे साथ किया बलात्कार'

Fri, 10 May 2013 01:09 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक 50 वर्षीय महिला ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता मधु चव्हाण के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता मुंबई पुलिस महिला दक्षता समिति की सदस्य है और विभिन्न एजेंसियों के साथ महिलाओं के अधिकार के लिए काम करती है।

महिला ने आरोप लगाया है कि चव्हाण ने उनसे वादा किया था कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे देंगे और उसके साथ विवाह करेंगे।

महिला ने दावा किया कि चव्हाण ने उससे मंदिर में विवाह भी किया था लेकिन उसके बाद से वह उनके साथ नहीं रह रहे हैं। भाजपा के 65 वर्षीय विधायक पार्टी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने चव्हाण के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार), 420 (धोखाधड़ी) और 493 के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर चव्हाण ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि मेरे राजनीतिक जीवन को समाप्त करने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें