फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पाबंदी से पासवान क्यों हुए नाराज

Thu, 04 Jun 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमनाथ मंदिर में गैर हिंदुओं के सीधे प्रवेश पर लगी पाबंदी को लेकर राजग में मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। लोजपा प्रमुख और खाद्य-उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने जहां मंदिर प्रबंधन के फैसले पर कड़ा एतराज जताया है, वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने इसे उचित फैसला करार दिया है।
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर गैर हिंदुओं के सीधे प्रवेश पर पाबंदी के प्रबंधन के तर्क से नाराज पासवान ने पूछा कि क्या मंदिरों में गैर हिंदू ही हमला करते हैं। उन्होंने धर्म और जाति के आधार पर मंदिर में प्रवेश की नई व्यवस्था पर कड़ा ऐतराज जताया। दूसरी ओर स्वामी ने इस फैसले को मंदिर की शुचिता के लिए उचित करार देते हुए कहा कि वहां पूजा के लिए आने वाले और घूमने के लिए आने वालों के बीच फर्क किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

मंदिर ट्रस्टी में मोदी-आडवाणी भी हैं शा‌मिल

उल्लेखनीय है कि मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए मंदिर में गैर हिंदुओं के सीधे प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। नई व्यवस्था के मुताबिक गैर हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश करने से पहले मंदिर के महाप्रबंधक से अनुमति लेने के अतिरिक्त वहां आने का कारण भी बताना होगा। इस फैसले से नाराज पासवान ने तत्काल नई व्यवस्था वापस लेकर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की।

हालांकि, स्वामी ने इस मामले में सियासत न करने की नसीहत भी दी। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मामले की पूरी जानकारी न होने की बात करते हुए गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार का नहीं बल्कि मंदिर प्रबंधन का फैसला है। उल्लेखनीय है कि इस मंदिर के ट्रस्टी में पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें