एक 14 साल के लड़के साथ शारीरिक संबंध बनाने के जुर्म में सेना के अधिकारी की बीवी को तीन साल के लिए जेल हुई है। किसी हिरोइन की तरह दिखने वाली अफसर की इस बीवी पर एक सिपाही के नाबालिग लड़के के साथ सोने का आरोप था।
डेली मेल के अनुसार, जर्मनी में मौजूद ब्रिटेन के आर्मी बेस में कैरोलिन सलिसबरी नाम की 28 वर्षीय महिला स्कूल में बस में एक 14 साल के लड़के से मिली और फिर उससे दोस्ती करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अदालत ने महिला के इस जुर्म के लिए इसी साल मार्च में दो साल की सजा सुनाई थी लेकिन पीड़ित पक्ष की ओर से पुनर्विचार याचिका डालने पर फिर सुनवाई हुई तो कैरोलिन को तीन साल की सजा दी गई।
अदालत ने आर्मी अफसरों से यह भी पूछा कि अगर पहली बार महिला के बारे में उन्हें शिकायत मिली थी तो उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया था। गौरतलब है कि महिला 14 साल के लड़के साथ जब दोबारा सोई तब मामला अदालत में पहुंचा और आरोपी महिला को सजा मिली।