फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को टिकट देने से लालू की पार्टी में बवाल

Fri, 07 Mar 2014 12:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने लोकसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसके बाद वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव ने पार्टी छोड़ दी। उन्होंने अपना इस्तीफा अध्यक्ष लालू यादव को सौंप दिया है।
विज्ञापन


रामकृपाल यादव कुछ दिनों से आरजेडी से नाराज चल रहे थे।

सूत्रों का कहना है कि रामकृपाल पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ना चाहते थे जबकि वहां से उनकी जगह लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती को टिकट दिया गया। इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ी है।

भाजपा में शामिल हो सकते हैं रामकृपाल

कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय जनता दल से बगावत करने के बाद रामकृपाल यादव भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

राजद ने 25 उम्मीदवारों की जो पहली सूची जारी की है उनमें टिकट पाने वालों में लालू का कुनबा भी शामिल है। लालू की पत्नी राबड़ी देवी को सारण से लोकसभा का टिकट दिया गया है। यह सीट पिछली बार लालू प्रसाद यादव ने जीती थी लेकिन भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगी हुई है।

वहीं लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। पिछली बार इस सीट से लालू प्रसाद यादव ख़ुद चुनाव लड़े थे और हार गए थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव भी इस सीट से दावेदार माने जा रहे थे।

दो उम्मीदवारों का ऐलान बाद में

राबड़ी देवी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। टिकटों का ऐलान करते हुए आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बाकी बची दो सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान बाद में किया जाएगा।

बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए बुधवार को ही आरजेडी और कांग्रेस-एनसीपी के बीच समझौता हुआ है।

इस गठबंधन के अनुसार कांग्रेस 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि राष्ट्रीय जनता दल 27 सीटों पर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

आरजेडी की पहली सूची

सारण-राबड़ी देवीपाटलिपुत्र-मीसा भारतीमहाराजगंज-प्रभुनाथ सिंहकाराकाट-कांति सिंहमुंगेर-प्रगति मेहताआरा-भगवान कुशवाहागया-रामजी माझीबांका-जयप्रकाश नारायण यादवजहानाबाद-सुरेंद्र यादवअररिया-तस्लीमुद्दीननवादा-राज बल्लभ सहायजमुई-सुधांशु कुमार भास्करवैशाली-रघुवंश प्रसाद सिंहपश्चिम चंपारण-रघुनाथ झासिवान-हीना शहाबबक्सर-जगदानंद सिंहसीतामढ़ी-सीताराम यादवशिवहर-अनवारूल हकमधुबनी-अब्दुल बारी सिद्दिकीझंझारपुर-मंगनी लाल मंडलदरभंगा-अली अशरफ फातमीउजियारपुर-आलोक मेहताभागलपुर-बुलो मंडलखगड़िया-कृष्णा कुमारी यादवबेगूसराय-तनवीर हसन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें