फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासवान ने की आडवाणी से मुलाकात

Sat, 01 Mar 2014 07:58 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीए में शामिल होने के बाद लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। इस दौरान पासवान के साथ लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और उनके पुत्र चिराग पासवान भी थे।
विज्ञापन


आडवाणी और पासवान की मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। लगभग 12 साल बाद एनडीए में लौटे पासवान के आने से भाजपा को अब एनडीए का कुनबा बढ़ने की उम्मीद बंध गई है।

भाजपा और लोजपा ने दो दिन पहले ही बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान किया था। वर्ष 2002 में गुजरात दंगों के बाद पासवान भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार से अलग हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें