फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू के बागी राम कृपाल थामेंगे भाजपा का कमल!

विज्ञापन
विज्ञापन
राजद के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने राजद के सभी पदों से इस्तीफा देकर इसके संकेत दिए हैं। इस्तीफे की घोषणा करते हुए यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन


उन्होंने लालू पर सामाजिक न्याय के बदले पारिवारिक न्याय पर चलने का आरोप लगाया। साथ ही उनकी पुत्री मीसा यादव पर इमोशनल अत्याचार का आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि मीसा भारती ने बीते शुक्रवार को यादव के लिए पाटलिपुत्र सीट छोड़ने की पेशकश की थी।
Trending Videos
विज्ञापन

मीसा के खिलाफ लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

मगर राजद सुप्रीमो ने मैदान में उतरने के बाद घोड़ा नहीं बदलने का बयान देकर अपने रुख पर अड़े रहे। इसके बाद शनिवार को रामकृपाल ने औपचारिक रूप से राजद छोड़ने का ऐलान कर दिया। भाजपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी रामकृपाल को पाटलिपुत्र सीट पर मीसा भारती के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार सकती है।

रामकृपाल ने शनिवार को ही भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी नेतृत्व से संपर्क साधा है। माना जा रहा है कि लालू के बीते ढाई दशक पुराने इस मजबूत साथी को भाजपा जल्द ही शामिल करने की घोषणा कर सकती है। हालांकि रामकृपाल को भाजपा की नई सहयोगी लोजपा ने भी पार्टी में शामिल होने का सार्वजनिक न्योता दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें